Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » पुलिस मुठभेड़ में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाला हिस्ट्रीशीटर घायल

पुलिस मुठभेड़ में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाला हिस्ट्रीशीटर घायल

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

थाना बुढ़ाना पुलिस बसी गांव के पास तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग कर रही थी इसी दौरान बसी गेट से बसी गांव की तरफ एक ईको कार आती हुई दिखाई दी जिसें पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी देकर रूकने का इशारा किया गया परन्तु कार सवार कार को न रोकते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करता हुआ भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन का पीछा किया गया, आगे चलकर सडक मार्ग पर निर्माण कार्य होने के कारण मार्ग अवरुद्ध होता देख बदमाश गाडी को सडक पर छोडकर बसी गाँव से चन्देडी की तरफ से जाने वाले रास्ते पर बाग की तरफ पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने लगा। जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाश को घेरकर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी लेकिन बदमाश पर चेतावनी का कोई असर नही हुआ तथा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करता रहा। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जबावी फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से करीब 21 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा, 01 ईको कार तथा 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
*1.* सतेन्द्र उर्फ पप्पू पुत्र रामपाल निवासी ग्राम बडौदा थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 40 वर्ष

बरामदगी का विवरण
✅ करीब 21 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा
✅ 01 ईको कार नम्बर यूपी 12 बीटी 0420
✅ 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर

पूछताछ का विवरण– अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि मैं अपने परिवार वालो के साथ गांजा सप्लाई का कार्य करते हूं। हम लोग यहां से गाडियो मे कपडा भरकर ले जाते है तथा उडीसा से गांजा खरीद कर यहां लाते है। तथा जिसे हम राह चलते लोगो को बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते है। आज मैं लाये गये मादक पदार्थ को किसी सुरक्षित स्थान पर छिपाने जा रहा था कि पुलिस ने पकड लिया।

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त सतेन्द्र उर्फ पप्पू पुत्र रामपाल उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0स0 36/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर
*2.* मु0अ0सं0 39/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर
*3.* मु0अ0सं0 344/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर
*4.* मु0अ0सं0 501/19 धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर
*5.* मु0अ0सं0 836/17 धारा 60 आबाकारी अधि0 थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर
*6.* मु0अ0सं0 948/17 धारा 60 आबाकरी अधि0 थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर
*7.* मु0अ0स0 517/25 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर
*8.* मु0अ0स0 518/25 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर
*9.* मु0अ0स0-220/17 धारा-18/20 एनडीपीएस एक्ट थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर
*10.* मु0अ0स0-30/26 धारा-8/20(29) एनडीपीएस एक्ट थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर(वांछित)
*11.* मु0अ0स0-110/26 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट, 109(1) बीएनएस व 3/25/28 ए एक्ट थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल