मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जनपद में करीब 51094 उपभोक्ताओं की बिजली पर संकट के बादल छा गए है। इन उपभोक्ताओं ने अपना प्रीपेड स्मार्ट मीटर रिचार्ज किए बिना करीब 13.77 करोड की बिजली खर्च कर दी गई है। अब पावर कारपोरेशन ने उक्त उपभोक्ताओं को चेतावनी जारी की है कि यदि अपना प्रीपेड स्मार्ट मीटर रिचार्ज नहीं कराया तो बिजली आपूर्ति बंद हो जाएगी।
जनपद में करीब 6 लाख 6 हजार 40 उपभोक्ता है। इन सभी के यहां पर स्मार्ट मीटर लगाए जाने है। विभाग के द्वारा अभी तक 74 हजार 50 उपभोक्ताओं के यहां पर स्मार्ट मीटर लगाए गए है। इनमें से 62 हजार 96 प्रीपेड स्मार्ट मीटर है। जिसमें से केवल 11 हजार 2 उपभोक्ताओं ने अपने प्रीपेड स्मार्ट मीटर का करीब 3.25 करोड से रिचार्ज कराया है। शेष 51 हजार 94 उपभोक्ताओं ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर को रिचार्ज किए बिना करीब 13.77 करोड रुपए की बिजली फुंक दी है। अब विभाग ने उक्त उपभोक्ताओं को चेतावनी दी है कि यदि प्रीपेड स्मार्ट मीटर रिचार्ज नहीं किया तो घर की बिजली बंद हो जाएगी।

इन्होंने बताया
जनपद में करीब 51 हजार 94 उपभोक्ताओं ने अपना प्रीपेड स्मार्ट मीटर रिचार्ज नहीं कराया है। इन्होंने करीब 13.77 करोड रुपए की बिजली खर्च की है। इन उपभोक्ताओं को चेतावनी दी गई है कि यदि प्रीपेड स्मार्ट मीटर रिचार्ज नहीं किया तो बिजली कट जाएगी। करीब 11 हजार 2 उपभोक्ताओं के द्वारा 3.25 करोड का रिचार्ज कराया गया है।
विनोद कुमार, मुख्य अभियंता पावर कारपोरेशन






