मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत महावीर चौक पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे नारियल का ठेला लगाने वाले युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में घायल युवक की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 167





