मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज


मंगलवार की रात्रि को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल द्वारा थाना भोपा थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित सीकरी नहर चौकी पर पहुंचकर चौकी का निरीक्षण किया तथा पीआरबी वाहनों को चेक किया गया तथा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग कराई गई। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।


उनके द्वारा थाना भोपा थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण करने तथा प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान प्र0नि0 भोपा जसवीर सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीण उपस्थित रहें।






