मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


फरीदाबाद स्थित भारत सरकार की केंद्रीय कीटनाशक प्रयोगशाला की टीम ने पेस्टीसाइड की फैक्ट्री और दुकानों पर छापेमारी की है। सेंट्रल टीम की छापेमारी से फैक्ट्री मालिक और दुकानदारों के हडकम्प मच गया। टीम ने बहादरपुर, जानसठ रोड, पुरकाजी खादर और बेहड़ा अस्सा समेत कई क्षेत्र में बड़े पैमाने पर छापेमारी की। कीटनाश दवा के नौ नमूने लेकर जांच के लिए लैब में भेजा है।


फरीदाबाद भारत सरकार की केंद्रीय कीटनाशक प्रयोगशाला से आए केएल मीणा, सहारनपुर मंडल के उपकृषि निदेशक (कृषि रक्षा) यतेंद्र सिंह और मुजफ्फरनगर के जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया ने टीम के साथ सात फैक्ट्रियों में छापेमारी की है। टीम ने 7 फैक्ट्रियों से पेस्टीसाइड के सैंपल लिए और कच्चे माल, तैयार उत्पाद तथा लेखा-जोखा की बारीकी से जांच की।

टीम ने बहादरपुर स्थित श्री चक्रधर पेस्टीसाइड से दो नमूने, जानसठ रोड की नॉर्दन इन्सैक्टीसाईडस से दो नमूने, बसेडा में स्थित रैडजोन बायोटैक प्रा.लि. से एक नमूना, टेररा ग्रीन काप साईस से दो नमूने लिए गए है। वहीं जानसठ रोड सलारपुर में स्थित ज्योति एग्रो इंडस्ट्रीज के अभिलेख अपूर्ण मिले है। इसे कारण बताओ नोटिस दिया गया है। टीम ने कूकडा सब्जी मंडी के सामने मै. शाकुम्भरी बीज भंडार से एक नमूना और मै. न्यू गंगा बीज से एक नमूना कीटनाशक दवा का लिया है। टीम ने सभी नौ नमूनों को जांच के लिए भेजा है।






