मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

जनपद मुजफ्फरनगर में लगभग 51 हजार 94 उपभोक्ताओं ने अपना प्रीपेड स्मार्ट मीटर रिचार्ज किये बिना 13.77 करोड रुपए की बिजली फुंक दी है। 13.77 करोड़ की बिजली खर्च होने और कोई राजस्व प्राप्त न होने के कारण अब बिजली विभाग टेंशन में है। विभाग के द्वारा चलाये गए विशेष अभियान में केवल 11 हजार 2 उपभोक्ताओं के द्वारा करीब 3.25 करोड का रिचार्ज कराया गया है। बिजली विभाग के द्वारा उपभोक्ताओं को प्रीपेड स्मार्ट मीटर रिचार्ज कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

जनपद में करीब 6 लाख 6 हजार 40 उपभोक्ता है। इन सभी के यहां पर स्मार्ट मीटर लगाए जाने है। विभाग के द्वारा अभी तक 74 हजार 50 उपभोक्ताओं के यहां पर स्मार्ट मीटर लगाए गए है। इनमें से 62 हजार 96 प्रीपेड स्मार्ट मीटर है। जिसमें से केवल 11 हजार 2 उपभोक्ताओं ने अपने प्रीपेड स्मार्ट मीटर का करीब 3.25 करोड से रिचार्ज कराया है। शेष 51 हजार 94 उपभोक्ताओं ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर को रिचार्ज किए बिना करीब 13.77 करोड रुपए की बिजली फुंक दी है। इन उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर व डिजिटल भुगतान को लेकर विभाग के द्वारा जागरूक किया जा रहा है।
मुख्य अभियंता ने बताया
करीब 51 हजार 94 उपभोक्ताओं ने अपना प्रीपेड स्मार्ट मीटर रिचार्ज किये बिना 13.77 करोड रुपए की बिजली फुंक दी है। इन उपभोक्ताओं को रिचार्ज करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विनोद कुमार, मुख्य अभियंता पावर कारपोरेशन मुजफ्फरनगर






