Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » ड्रेनेज सिस्टम के लिए नगर पालिका जल निमग को ट्रांसफर करेंगी 4.76 करोड रुपए

ड्रेनेज सिस्टम के लिए नगर पालिका जल निमग को ट्रांसफर करेंगी 4.76 करोड रुपए

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शुक्रवार को डीएम उमेश मिश्रा ने अपने कार्यालय में श्रीराम कॉलेज के बाहर जल निकासी की सुचारू व्यवस्था हेतु और एटूजेड रोड पर सडक चौडीकरण किये जाने के संबंध में अन्र्तविभागीय बैठक की।
बैठक में ईओ नगर पालिका डा. प्रज्ञा सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि श्रीराम कॉलेज के बाहर जल निकासी व्यवस्था हेतु जल निगम की तरफ से 476.7 लाख रुपए की डीपीआर तैयार की गई है। उक्त धनराशि आगामी बोर्ड बैटक में प्रस्ताव पास कराते हुए जल निगम को ट्रांसफर कर दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त श्रीराम कॉलेज के बाहर की सड़क एवं दूसरी तरफ के नाले निर्माण का टैण्डर नगर पालिका द्वारा पूर्ण कर लिया गया है, जिसकी लागत लगभग 5 करोड रूपये है। डीएम द्वारा प्राथमिकता के आधार पर उपरोक्त कार्य पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त एटूजेड रोड के चौडीकरण के कार्य हेतु एमडीए एवं नगर पालिका को संयुक्त रूप से सर्वे कर सड़क चौडीकरण की सम्भवना तलाशने हेतु डीएम द्वारा स्पष्ट निर्देशित किया गया कि सडक चौडीकरण कार्य के समय जल निकासी व्यवस्था का अवश्य ध्यान रखा जाये। जिससे भविष्य में जलभराव जैसी समस्या का सामना न करना पड़े। डीएम द्वारा डॉग शेल्टर होम एण्ड एबीसी सेन्टर से सम्बन्धित सुप्रीम कोर्ट की गाईड लाईन के अनुपालन के संबंध में अधिशासी अधिकारी द्वारा किये जा रहे प्रयास की जानकारी मांगी गयी। जिसमें ईओ द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम मीरापुर में चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया गया। जहां स्थानीय निवासियों द्वारा डॉग शेल्टर होम एण्ड ए०बी०सी० सेन्टर बनाये जाने पर विरोध किया गया। डीएम द्वारा उप जिलाधिकारी (सदर) एवं अधिशासी अधिकारी को अन्य भूमि तलाशने हेतु निर्देशित किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल