Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » नव विस्तारित क्षेत्र मीरापुर में बनने जा रहे डॉग शेल्टर होम व एबीसी सेंटर का जमकर हुआ विरोध

नव विस्तारित क्षेत्र मीरापुर में बनने जा रहे डॉग शेल्टर होम व एबीसी सेंटर का जमकर हुआ विरोध

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


शहरी क्षेत्र में घूम रहे आवारा कुत्तों से निजात दिलाने के लिए पालिका के नव विस्तारित क्षेत्र मीरापुर में बनने जा रहे डॉग शेल्टर होम और एबीसी सेंटर का स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। पालिका के द्वारा चिन्हित की गई भूमि का निरीक्षण करने पहुंची ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को विरोध का सामना करना पडा। ईओ ने इस मामले की जानकारी डीएम उमेश मिश्रा को दी है।


आवारा कुत्तों की समस्या और डॉग बाइट की बढ़ती घटनाओं को योगी सरकार ने गंभीरता से लिया है। जन सुरक्षा से जुड़े इस मुद्दे पर सख्त व ठोस कदम उठाते हुए प्रदेश सरकार ने नगर निगमों एवं जनपद मुख्यालयों पर डॉग शेल्टर होम व एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर की स्थापना करने के निर्देश दिए है। वहीं इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी गाइडलाइंस जारी की है। नगर पालिका के द्वारा नव विस्तारित क्षेत्र मीरापुर में डॉग शेल्टर होम और एबीसी सेंटर बनाने के लिए भूमि चिन्हित की गई है। निर्माण विभाग के द्वारा चिन्हित की गई भूमि का निरीक्षण करने के लिए ईओ डा. प्रज्ञा सिंह पालिका के अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची। जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने यहां पर बनने जा रहे डॉग शेल्टर होम और एबीसी सेंटर का जमकर विरोध किया। स्थानीय लोगोें चेतावनी दते हुए कहा कि यहां पर किसी भी कीमत पर डॉग शेल्टर होम और एबीसी सेंटर बनने नहीं दिया जाएगा। ईओ ने इस की जानकारी डीएम को दी। डीएम ने एसडीएम सदर और ईओ को अन्य भूमि तलाशने के निर्देश दिए है।

इन्होंने बताया

मीरापुर में डॉग शेल्टर होम और एबीसी सेंटर का निर्माण कराने के लिए भूमि चिन्हित की गई थी। जिसका निरीक्षण किया गया है। स्थानीय लाेगों ने यहां पर बनने जा रहे डाॅग शेल्टर होम और एबीसी सेंटर का जमकर विरोध किया है। इसकी जानकारी डीएम को दी गई है।

डा. प्रज्ञा सिंह, ईओ नगर पालिका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल