मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर पालिका कर्मचारी संघ का चुनाव कराने की मांग की है।
सफाई कर्मचारी राजेन्द्र, दीपक ने बताया कि नगर पालिका परिषद में सफाई कर्मचारी संघ का कार्यकाल दो वर्षों का होता है। हर दो वर्ष के बाद समय से सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव होते चले आ रहे है। जिससे सफाई कर्मचारियों के हितो की रक्षा की जाती है। समाज के सबसे निचले पायदान पर स्थित सफाई कर्मचारी वर्ग का समय से वेतन व अन्य लाभ व इनकी समस्याओं का निराकरण सफाई कर्मचारी संघ करता चला आ रहा है। परन्तु वर्तमान में पालिका प्रशासन चुनाव की घोषणा नहीं कर रहा है। कई सफाई कर्मचारी संगठनों के द्वारा लगातार अध्यक्षा व ईओ से चुनाव कराने की माग की गयी, लेकिन उन्होंने अब तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है। ठेका सफाई कर्मियों की दिसम्बर व जनवरी माह का वेतन घोटाला सबके सामने आ चुका है। ठेका कर्मचारियों के पीएफ का भुगतान अतिशीघ्र किराया जाये। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सफाई कर्मचारी की मांग पूरी नहीं हुई तो फिर आन्दोलन करने के लिए मजबूर होना पडेगा।







