मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


जनपद में करीब 49448 प्रीपेड स्मार्ट मीटर रिचार्ज न किए जाने के कारण कारण नेगेटिव बैलेस चल रहा है। इस संबंध में उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए बिजली विभाग के द्वारा विशेष अभियान शुरू किया गया है। सोमवार को अभियान के प्रथम दिन निदेशक वाणिज्य संजय जैन ने चीफ, एसई आदि अधिकारियो के साथ उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर व डिजिटल भुगतान को लेकर उपभोक्ताओं को जागरूक किया है। यह अभियान सात फरवरी तक चलेगा।
जनपद में कुल 59,197 प्रीपेड स्मार्ट मीटर स्थापित है। जिसमें से वर्तमान में 49448 नग संयोजनों पर रिचार्ज न किये जाने के कारण नेगेटिव बैलेस चल रहा है। जिसकी धनराशि लगभग करीब 12.75 करोड है। ऐसे समस्त नेगेटिव बैलेस वाले उपभोक्ताओं का रिचार्ज करवाने व प्ले स्टोल से यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप डाउनलोड करवाने के लिए बिजली विभाग द्वारा एक विशेष जागरूकता अभियान सात फरवरी तक चलेगा। अभियान के पहले दिन निदेशक वाणिज्य संजय जैन द्वारा जनपद में वर्टिकल व्यवस्था के अंतर्गत संचालित उपभोक्ता सहायता केंद्र एवं स्मार्ट मीटर के निगेटिव बेलेंस उपभोक्ताओं के परिसर पर जाकर स्मार्ट मीटर की खूबियों से अवगत कराते हुए बेलेंस रिचार्ज हेतु अनुरोध किया गया।


निदेशक वाणिज्य ने अधिकारियों को दिए यह निर्देश
1. समस्त निगेटिव बैलेंस स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं से संवाद, सम्पर्क स्थापित कर रिचार्ज करने की प्रक्रिया से अवगत कराया जायेंगा। पॉजिटिव बैलेंस रखने हेतु उपभोक्ताओं को प्रेरित किया जायेंगा।
2. समस्त निगेटिव बैलेंस स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के सही मोबाईल नम्बर ओटीपी द्वारा सत्यापित कराया जायेंगा।
3. यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप डाउनलोड कराकर उपभोक्ताओं को उक्त ऐप के माध्यम से प्रतिदिन, माह वार ऊर्जा खपत, भुगतान,अवशेष बिल को देखने हेतु जानकारी दी जायेगी।






