मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नगर पालिका के वार्ड संख्या सात के सभासद मो. खालिद ने नगर पालिका के निर्माण कार्यों की विविदाओं को लेकर तीन बिन्दुओं पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि निविदा प्रक्रिया शुरू होने पर कुछ निविदाओं में शर्ते लगाई गई है। जिससे निविदाओ में प्रतिस्पर्धा प्रभावित हो रही है।
उन्होंने बताया कि वहलना चौक से सुजुडू चुंगी की तरफ नाले पर स्लैब डालने की निविदा आमत्रित की गयी है, जो की संभवत: मानक के अनुरूप नहीं है। स्थल पर नाले की चौडाई अधिक होने के उपरांत भी स्लैब की मोटाई स्थल के अनुरूप नहीं ली गयी। जिससे भारी वाहन के खड़े होने से स्लैब के टूटने /शतिग्रस्त होने पर दुर्घटना होने की प्रबल सम्भावना है। निविदाओ के एस्टीमेट में संशोधन कराया जाना अति आवश्यक है। निविदा प्रक्रिया प्रारंभ होने के उपरांत 8 जनवरी 2026 में अनावश्यक रूप में कुछ निविदाओं में शर्ते लगा दी गयी है। जिससे निविदाओ में प्रतिस्पर्धा प्रभावित हो रही है तथा नगर पालिका को वित्तीय हानि होने की प्रबल सम्भावना है। निविदाओ में शर्ते लगाये जाने के सम्बन्ध में उच्च न्यायालय में वाद विचाराधीन है। पूर्व में भी इस प्रकर्ति के कार्य बिना शर्तों के नगर पालिका के द्वारा कराए गए है। नगर पालिका में प्राप्त होने वाली निविदाओ में अनुभव प्रमाण पत्र भी ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, ब्लाक के संलग्र किये जा रहे है। जिनका सत्यापन निर्माण विभाग द्वारा सम्बंधित विभागों से न कराकर निविदा को स्वीकृत किया जा रहा है जो की घोर अनियमत्ता की श्रेणी में आता है। उन्होंने समस्त प्रकरण को नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के हित्त में दृष्टिगत रखते हुए निविदाओ में लगायी गयी शर्तों को निरस्त तथा स्लैब के एस्टीमेट में संशोधन किया जाना व अनुभव-प्रमाण पत्रों का सम्बंधित विभागों से सत्यापन कराये जाने के लिए तव्रित कार्यवाही का अनुरोध किया है।







