मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

सोमवार को विकास भवन के सभागार में एग्रीस्टैक योजनान्तर्गत फार्मर रजिस्ट्री को त्वरित गति से पूर्ण कराये जाने हेतु जिला स्तर पर गठित इंप्लीमेंटिंग कमेटी की बैठक हुई है। जिसमें सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देश भूषण ने सभी उप जिलाधिकारियो को निर्देशित किया गया कि वह प्रतिदिन डिजिटल कॉप सर्वे के कार्य की समीक्षा करेंगे।
बैठक में सीडीओ, उपाध्यक्ष, प्रोजैक्ट ऑफिसर द्वारा जनपद में डिजिटल कॉप सर्वे के कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में कृषि विभाग के साथ-साथ, राजस्व, उद्यान, गन्ना पंचायत एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियो व कर्मचारियो द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में अपर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी को निर्देशित किया गया कि डिजिटल कॉप सर्वे हेतु प्रत्येक ग्राम मे 01 सर्वेयर नियुक्त किया जायेगा तथा जो ग्राम बडे है अर्थात जिनमे अधिक गाटे हैं ऐसे ग्रामो मे दो सर्वेयर नियुक्त किये जायेंगे। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी उप जिलाधिकारियो को निर्देशित किया गया कि वह प्रतिदिन डिजिटल कॉप सर्वे के कार्य की समीक्षा करेंगे। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियो को निर्देशित किया गया कि सभी सर्वेयर को 5 रू० प्रति गाटा के अनुसार सर्वे का भुगतान किया जायेगा। जिन विभागो के पास विभागीय कर्मचारी कम है वह निजी सर्वेयर हेतु बेरोजगार ऐसे युवाओ का सर्वेयर के रूप में चयन कर सकते है जो कि एन्ड्रोयड फोन चलाना जानते है। ऐसे सभी निजी सर्वेयर को भी 5 रू. प्रति गाटा के अनुसार सर्वे करने का भुगतान किया जायेगा। बैठक मे उपस्थित सभी अधिकारियो को निर्देशित किया गया कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक सर्वेयर एक दिन में कम से कम 100 गाटो का सर्वे करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, उप निदेशक कृषि प्रमोद सिरोही सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।







