Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » भाकियू अ. राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने वायु प्रदूषण फैला रही औद्योगिक इकाइयों पर कार्रवाई को चेयरमैन को भेजा पत्र

भाकियू अ. राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने वायु प्रदूषण फैला रही औद्योगिक इकाइयों पर कार्रवाई को चेयरमैन को भेजा पत्र

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शहरी क्षेत्र में वायु प्रदूषण फैला रही औद्योगिक इकाइयों पर कार्रवाई करने के लिए भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने राजेश वर्मा चेयरमैन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग को पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने मुजफ्फरनगर एनसीआर में औद्योगिक इकाइयों द्वारा एमएसडब्ल्यू जलाए जाने से क्षेत्र में व्याप्त भारी प्रदूषण के कारण पनप रही बीमारियों के कारण मानव स्वास्थ की आकस्मिक स्थिति हेतु संज्ञान लेकर रोक लगाने एवं पर्यावरण की क्षति के नुकसान की भरपाई की मांग की है।
उन्होंने पत्र भेजकर मांग की है कि जनपद मुजफ्फरनगर में नगर पालिका ठोस अपशिष्ट (एमएसडब्ल्यू) एवं लीगेसी वेस्ट के दहन पर तत्काल पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। उल्लंघनकर्ता औद्योगिक इकाइयों की इकाइयाँ सील/बंद की जाएँ। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जिला प्रशासन एवं स्वतंत्र तकनीकी/स्वास्थ्य विशेषज्ञों की संयुक्त विशेष निरीक्षण समिति गठित कर समयबद्ध रिपोर्ट प्रस्तुत कराई जाए। दोषी औद्योगिक इकाइयों पर भारी पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति एवं अभियोजनात्मक कार्रवाई आरंभ की जाए। संबंधित उत्तरदायी अधिकारियों की व्यक्तिगत जवाबदेही तय की जाए तथा कर्तव्य में लापरवाही को गंभीर कदाचार मानते हुए विभागीय कार्रवाई की जाए। प्रभावित क्षेत्रों में एक्यूआई, पीएम 2.5 एवं पीएम10 की रियल-टाइम निरंतर निगरानी अनिवार्य की जाए। सभी आँकड़े सार्वजनिक डोमेन में प्रदर्शित किए जाए। यह स्पष्ट किया जाना आवश्यक है कि यदि इस विषय में तत्काल, प्रभावी एवं निर्णायक हस्तक्षेप नहीं किया गया, तो यह आयोगीय दायित्वों की अवहेलना की श्रेणी में आएगा। जिसके लिए आगे वैधानिक एवं संवैधानिक उपाय अपनाए जाने को विवश होना पड़ेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल