Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » बिजली कर्मचारियों ने तोड दी पानी की पाइप लाइन, शहर की पेयजलापूर्ति हो गई दूषित

बिजली कर्मचारियों ने तोड दी पानी की पाइप लाइन, शहर की पेयजलापूर्ति हो गई दूषित

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


शुक्रवार को शहर के कई मोहल्लों में टंकियों से दूषित पानी आने पर हाहाकार मच गया। मोहल्ला अवध विहार, मीनाक्षीपुरम और कम्बल वाली गली में दूषित और गंदा पानी आने से लोग काफी हलकान और इन्द्रोर की घटना को लेकर भयभीत भी बने हुए है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पालिका के जलकल विभाग को दी। एई अनुज कुमार के द्वारा तत्काल प्रभाव से दो मोहल्लों की पेयजलापूर्ति में सुधार कराया गया, वहीं कम्बल वाली गली की पानी सप्लाई में सुधार के प्रयास किए जा रहे है।


इंद्रोर की घटना को लेकर नगर पालिका प्रशासन गंभीर बना हुआ है। उधर नगरवासी काफी भयभीत बने हुए है। शहर के तीन मोहल्लों में टंकियों से गंदा पानी आने से मोहल्लेवासियों में हडकम्प मच गया। बताया जाता है कि पावर कारपोरेशन के द्वारा मोहल्ला अवध विहार में एक पोल लगाया गया है। इस दौरान पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिस कारण पूरे अवध विहार और आस पास की गली मोहल्लों में टंकियों से दूषित पानी आना शुरू हो गया। सूचना मिलने पर एई अनुज कुमार के द्वारा मौके पर पहुंच कर पाइप लाइन को सहीं कराया गया है।

इन्होंने बताया
मोहल्ला अवध विहार में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पोल लगाते हुए पानी की पाइप लाइन को तोड दिया। जिस कारण पानी दूषित हो गया। लाइन को ठीक कराकर सप्लाई को दुरूस्त किया गया है। कम्बल वाली गली की पानी सप्लाई को सहीं किया जा रहा है। पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को पत्र भेजा गया है कि पोल लगाने से पहले पालिका से जरूर सम्पर्क कर लिया जाए। ताकि इस तरह की घटना होने से बच जाए।
अनुज कुमार, एई जलकल नगर पालिका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल