मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी

जनपद मुजफ्फरनगर पशुधन प्रसार अधिकारी संघ का दो वर्षीय चुनाव विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया। चुनाव अधिकारी डा. संदीप कुमार सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पशुधन विकास नामित किये गए।जिनके द्वारा उक्त चुनाव सम्पन्न कराया गया। चुनाव में नई कार्यकारिणी का चयन निर्विरोध सम्पन्न हुआ है। जिसमें कुँवरपाल सिंह, पशुधन प्रसार अधिकारी सांझक अध्यक्ष, नरेश राठी पशुधन प्रसार अधिकारी खतौली संरक्षक, ललित कुमार पशुधन प्रसार अधिकारी शेरनगर महामंत्री और मैनपाल सिंह चौहान उपाध्यक्ष, दलीप कुमार पशुधन प्रसार अधिकारी मेधाखेडी कोषाध्यक्ष बने है।

Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 195





