मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पावर कारपोरेशन की ओटीएस योजना 2025-26 के प्रथम चरण में 50170 उपभोक्ताओं ने अपना पंजीकरण कराया है। वहीं इन उपभोक्ताओं ने करीब 63.69 करोड रुपए जमा किए है। वहीं बिजली चोरी के करीब 24127 प्रकरण है। जिन पर करीब 92.15 करोड रुपए बकाया है। इनमें से 2219 लोगों ने पंजीकरण कराते हुए करीब 3.77 करोड रुपए जमा किए है। जनपद में करीब 7958 उपभोक्ता ऐसे है जिन्होंने बिजली कनेक्शन लेने के बाद कभी भी बिजली बिल जमा नहीं किया है। इन पर करीब 39.77 करोड रुपए बकाया है। ओटीएस योजना के तहत इनमें से 1658 उपभोक्ताओं ने अपना पंजीकरण कराया है। वहीं करीब 3.73 करोड रुपए जमा किए है। प्रथम चरण में 37.85 प्रतिशत पंजीकरण और 16.59 प्रतिशत धनराशि प्राप्त हुई है। पावर कारपोरेशन की ओटीएस योजना का प्रथम चरण समाप्त हो गया है। अब इस योजना का दूसरा चरण शुरू हो गया है। द्वितीय चरण 31 जनवरी तक चलेंगा। इस दौरान पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को सरचार्ज, ब्याज में 100 प्रतिशत माफी मिलेंगी। वहीं मूलधन में 20 फीसदी तक की छूट मिलेगी।
बकायेदार उपभोक्ता, कभी भी बिल जमा न करने वाले उपभोक्ता और बिजली चोरी प्रकरण में लाभ देने के लिए पावर कारपोरेशन की ओटीएस योजना चल रही है। इस योजना का प्रथम चरण समाप्त हो गया है। चार जनवरी से इस योजना का दूसरा चरण शुरू हुआ है। दूसरे चरण का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओ को 31 जनवरी तक अपना पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद उपभोक्ताओं को छोटी-छोटी आसान किस्तों में भुगतान की सुविधा दी जाएगी। बढे हुए बिजली बिलों को औसत खपत के हिसाब से सिस्टम द्वारा अपने आप कत करने की सुविधा है। वहीं बिजली चोरी के मामलों में भी राहत और मुकदमों से छुटकारा दिया जाएगा।







