मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

सिंचाई विभाग खंड गंगा नहर के द्वारा सड़क निर्माण में किए गए भ्रष्टाचार को लेकर आईटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक का चौथे दिन रविवार को भी भूख हडताल जारी रही। सुमित मलिक का कहना है कि जब तक दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक भूख हडताल जारी रहेगी। इस दौरान सुमित मलिक की कुछ तबीयत खराब हो गई। चिकित्सक जांच करने के लिए मौके पर पहुंचे।
सिंचाई विभाग के द्वारा पीनना में रहवाजा रोड पर सड़क बनाई गई थी। जो पांच दिन में ही उखड गई। सुमित मलिक के द्वारा इसकी शिकायत जिले के प्रभारी मंत्री से गई गई। इस मामले की सीडीओ के द्वारा जांच की गई। जांच में काफी अनियमितता सामने आयी। सड़क की मोटाई कम और तारकोल नहीं डाला गया। जांच होने के बाद भी सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो पायी। इस मामले को राजनेतिक दबाब के चलते बदाने का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग के एक्सईएन की मिलीभगत से जेई खराब सड़क बनाई है। जई उधम सिहॅ पिछले 12 सालो से जनपद में सिचॉई विभाग में नोकरी कर रहा है। जिस कंपनी ठेकेदारों के द्वारा सड़क का निर्माण किया गया है उन सभी कंपनी को ब्लैकलीस्ट किया जाए। सिंचाई विभाग के द्वारा बनायी गई सभी सड़कों की जांच होनी चाहिए। चौथा दिन भूख हड़ताल के दौरान सुमित मलिक की तबीयत कुछ खराब हो गई। डॉक्टर ने मौके पर पहुंच कर जांच पडताल की। जांच रिपोर्ट में 5 किलो वजन कम और बीपी, शुगर भी घटा हुआ आया है। भूख हड़ताल में जितेंद्र कोच, विकास दीक्षित, हिमांशु चौधरी, अंकित मलिक, गौरव पवार, अंकित, अनुज, सागर, हरेंद्र मलिक, सुबोध पवार पुष्पेंद्र चौधरी आदि ने समर्थन दिया।







