Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » विधान सभा के एसआईआर में मिले 57,242 मतदाता मृतक व 27,532 मतदाता डुप्लीकेट

विधान सभा के एसआईआर में मिले 57,242 मतदाता मृतक व 27,532 मतदाता डुप्लीकेट

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने विकास भवन के सभागार में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ प्रनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की। समीक्षा बैठक जनपद की समस्त छ: विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद में वर्तमान में मतदाताओं की संख्या 21,12,586 है। जिसमें से 17,67,307 मतदाताओं के गणना फार्म डिजिटाईज्ड किये गये हैं। करीब 57,242 मतदाता मृतक और 27,532 मतदाता डुप्लीकेट पाये गये है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकरियों को निर्देश दिये गये कि ईएफ डिजिटाईज्ड नोट वैरिफाइड बाय बीएलओ को समाप्त किया जाये। मैपिंग की स्थिति में सुधार किया जाये। फार्म-6 भरवाये जाने में प्रगति लायी जाये। एक परिवार के सदस्य एक ही मतदेय स्थल पर पंजीकृत किये जाए। बूथ के भीतर सेक्शन बडे ही सतर्कता एवं सावधानी के साथ बनाया जाये। इस दौरान मण्डलायुक्त रूपेश कुमार, डीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देश भूषण, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संजय सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गजेन्द्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 14-मुजफ्फरनगर विधानसभा उप जिलाधिकारी (न्यायिक) बुढ़ाना/सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी और तहसीलदार, व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

मृतक, डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची अपलोड करने के निर्देश
मुजफ्फरनगर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने 26 दिसम्बर 2025 के के बाद आयोजित बीएलओ व बीएलए की बैठक का कार्यवृत्त एवं अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृतक तथा डुप्लीकेट मतदाताओं की अद्यतन सूची को अपलोड करने के निर्देश दिए है। बीएलओ व बीएलए के साथ बैठक का कार्यवृत्त अपलोड किया जाये कार्यवृत्त पर बीएलओ के हस्ताक्षर अनिवार्य रूप से कराये जाए। जन्म एवं मृत्यु के अभिलेखों से भी मृतक एवं मैपिंग के कार्य की जांच कर ली जाए।

सभी बीएलओ ने दिया संतोषजनक उत्तर
मुजफफरनगर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदेय स्थलों पर नियुक्त किये गये बूथ लेविल अधिकारियों के साथ संवाद भी किया गया। उन्होंने कौन सा फार्म भरे जाने, एएसडीडी के सम्बंध में, एएसडीडी डिस्क्रिपेन्सी, एएसडीडी मैपिंग व फार्म-6 के सम्बंध में प्रश्न पूछे गये। जिसका सभी बीएलओ द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अपने बहुमूल्य सुझाव दिये गये।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बूथ लेविल अधिकारी होगे सम्मानित
मुजफ्फरनगर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने 25 जनवरी, 2026 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उक्त बूथ लेविल अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मानित किये जाने के भी निर्देश दिये। उधर 11-बुढ़ाना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से राखी बीएलओ व रमेशचन्द पंवार, बीएलओ, 12-चरथावल विधानसभा से नीरज कुमार बीएलओ व मुन्तजिर बीएलओ, 13-पुरकाजी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से रेखा नेहरा, सचिन, 14-मुजफ्फरनगर विधानसभा से रजनी, व 15-खतौली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से सोमेन्द्र बालियान, भूपेन्द्र कुमार, 16-मीरापुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से सुभाषचन्द, संजीव मलिक के द्वारा दिये गये उत्तरों से मुख्य निर्वाचन अधिकारी संतुष्ट नजर आये। उन्होंने बीएलओ द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा की है।

होली एंजिल्स कान्वेन्ट स्कूल के बूथों का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के द्वारा जनपद के मतदेय स्थलों का भ्रमण भी किया गया। जिसमें 14-मुजफ्फरनगर विधान सभा) के भाग संख्या 201 से 205 होली एंजिल्स कान्वेन्ट स्कूल के बूथों का निरीक्षण किया और प्रगाढ़ पुनरीक्षण से सम्बंधित कार्यों के विषय में जानकारी प्राप्त की। जिसमे सभी बीएलओ एवं पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) मनोज कुमार ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा पूछे गये सवालों का जवाब सकारात्मक रूप से दिया। सभी बीएलओ मोनिका वर्मा, पूनम गिरोही, बबीता मलिक, अकुंर कुमार एव सीमा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा पूछे गये सभी प्रश्नों का सन्तोषजनक उत्तर दिया। बीएलओ द्वारा बताया गया कि प्रत्येक मृतक मतदाता का मृत्यु प्रमाण पत्र एवं घोषणा पत्र लेकर ही नाम विलोपित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक मतदाता का गहनता से परीक्षण किया जा रहा है। अभिलेखों की गहनता से जांच मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा की गयी। प्रत्येक बीएलओ द्वारा प्रगाढ़ पुनरीक्षण से सम्बन्धित समस्त अभिलेखों के सुसज्जित एवं व्यवस्थित तरीके से रखने पर प्रशंसा की गयी। बूथ पर निरीक्षण के दौरान उपस्थित राजनैतिक दलों के बीएलए एवं सभासदों से वार्ता करने के उपरान्त पूर्णतया संतुष्ट नजर आये। उन्होंने मनोज कुमार, सुपरवाईजर, 14-मुजफ्फरनगर विधानसभा द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्य हेतु विशेष सराहना की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल