Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » मंडभर में तैयार नहीं मिला पंचायत भवन, ग्राम प्रधान व सचिव को नोटिस, सफाई कर्मी सस्पेंड

मंडभर में तैयार नहीं मिला पंचायत भवन, ग्राम प्रधान व सचिव को नोटिस, सफाई कर्मी सस्पेंड

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

बुढाना तहसील के गांव मुंडभर में ग्राम प्रधान और सचिव के द्वारा पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं कराया गया है। जबकि वर्ष 2023 में उक्त निर्माण कार्य कराने के लिए शासन स्तर से करीब 18 लाख रुपए की धनराशि प्राप्त हुई थी। वहीं जो निर्माण कार्य मौके पर हुआ है उसमें डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव को काफी अनियमितता मिली है। उन्होंने इस मामले में कडी नाराजगी जताते हुए ग्राम प्रधान और सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं एक सप्ताह के अंदर उक्त कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए है। उधर डीपीआरओ ने महिला सफाई कर्मचारी को भी सस्पेंड किया है।
बुढाना के गांव मुंडभर में पंचायत भवन बनाने के लिए शासन ने वर्ष 2023 में 18 लाख की धनराशि जारी की थी। उक्त धनराशि से पंचायत भवन का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। करीब दो साल बीतने के बाद भी उक्त कार्य पूर्ण नहीं हुआ। डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव ने मुंडभर का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं मिला है। वहीं मौके पर जो कार्य हुआ उसमें काफी अनिसमितता पायी गई है। इस मामले में डीपीआरओ ने कडी नाराजगी प्रकट की है। उधर डीपीआरओ ने महिला सफाई कर्मचारी शर्मिला को सस्पेंड किया है। उनका सफाई कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया है।

इन्होंने बताया
गांव मंडभर के ग्राम प्रधान रेखा देवी और सचिव मितेन्द्र कुमार को नोटिस जारी किया गया है। गांव में बन रहे पंचायत भवन में काफी अनियमितता पायी गई है। पंचायत भवन को आयी धनराशि अन्य कार्य में खर्च कर दी गई है। जिस कारण उक्त निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। एक सप्ताह के अंदर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है।
रेनू श्रीवास्तव, डीपीआरओ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल