मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया है। धर्मेन्द्र मलिक ने कहा कि किसान और किसान संगठन के नाम पर अवैध कार्य व कानून व्यवस्था खराब करने वालों पर कडी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया है।
भाकियू अराजनैतिक के युवा मण्डल प्रभारी कुशलवीर में कहा कि दूसरों पर उंगली उठाने वाले खुद के लोगों को रोक नहीं पा रहे है। आज कल अगर किसी पीड़ित के लिए फोन करते तो जवाब मिलता है कि इसमें एक किसान संगठन दूसरो की तरफ से फोन कर रहे है। इस तरह की घटनाओं से पीड़ित को न्याय मिलने से रोका जा रहा है। सुधीर पंवार जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोग थानों के अंदर धरना दे रहे है प्रशासन स्पष्ट करे कि अगर थानेदार सही है तो थानों के अन्दर धरना क्यों, इसका जवाब हम पुलिस प्रशासन से चाहते है। राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि अवैध खनन, वाहनों के डिस्पोजल , अवैध वाहनों के संचालन किसान संगठनों के झंडे लगाकर किया जा रहा है। इससे संगठनों की साख गिर रही है। बड़ी शर्म आती है जब अधिकारी कहते है कि कुछ देर पहले हरे गमछे वाले आए थे। इस तरह की घटनाओं से शर्म आती है। किसान के मुद्दों को छोड़कर आए दिन अन्य मुद्दों पर धरने हो रहे है। सड़कों पर किसान संगठन की गाडिया स्टंट करती है। अराजक आंदोलनों पर कानूनी कार्रवाई हो। जो संगठन बार-बार कानून-व्यवस्था बिगाड़ते हैं, उन पर सख्त कार्यवाही हो। किसान दिवस में केवल पंजीकृत संगठन को ही मौका दिया जाए। प्रत्येक संगठन का समय एवं संख्या निश्चित की जाए। किसान दिवस का आयोजन तहसील स्तर पर रोटेशन के आधार पर किया जाए। खेती किसानी के अलावा अन्य मुद्दों पर रोड जाम, धरना प्रदर्शन करने वाले संगठनों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज किए जाए। इस दौरान संजीव बाबा, अंकित जावल, प्रवीण पंवार, योगेंद्र पंवार, विपिन त्यागी, शहजाद राव, सानूर राणा, मोहसिन, अमित, सुमित दोहड़, विजय दीक्षित, जाबिर राणा आदि मौजूद रहे।







