मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

यूपी नेडा ने जनपद मुजफ्फरनगर में करीब 58.40 लाख रुपए खर्च करते हुए 37 गांव में करीब 260 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई है। सोलर स्ट्रीट लाइटों के लगने से उक्त गांव जगमगा रहे है। उक्त लाइटें सांसद और विधायकों के प्रस्ताव पर लगी है। बाबू कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना और पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत 37 गांव में सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई है।
सांसद और विधायकों के प्रस्ताव पर यूपी नेडा विभाग ने जनपद के 37 गांव में सोलर स्ट्रीट लाइटें लगायी है। यूपी नेडा परियोजना प्रभारी भजन सिंह ने बताया कि बाबू कल्याण सिंह उन्नति योजना के तहत 23 गांव में 142 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत 14 गांव मे 118 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सोलर स्ट्रीट लाइट पर करीब 22464 रुपए की धनराशि खर्च हुई है। सोलर स्ट्रीट लाइटों के लगने से उक्त गांव के गली मोहल्लों से अंधेरा दूरा हुआ है। वहीं स्थानीय लोग भी काफी खुश है।

प्रोजेक्टर मोड अनुदान योजना के तहत लगेंगी 160 लाइटें
मुजफ्फरनगर। यूपी नेडा परियोजना प्रभारी भजन सिंह ने बताया कि प्रोजेक्टर मोड अनुदान योजना के तहत शासन स्तर से 160 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उक्त लाइटें सांसद और विधायकों के प्रस्ताव पर लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने 43, राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने 15 लाइट, सांसद हरेन्द्र मलिक ने 3 लाइट, एमएलसी दिनेश कुमार गोयल ने 30 लाइटें लगाने के लिए प्रस्ताव दिया है।






