Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » महिला सभासद सीमा जैन की शिकायत पर स्वयं निरीक्षण करने पहुंची चेयरपर्सन

महिला सभासद सीमा जैन की शिकायत पर स्वयं निरीक्षण करने पहुंची चेयरपर्सन

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

महिला सभासद सीमा जैन की शिकायत पर गुरुवार को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप रजवाहा रोड पर बन रहे नाला निर्माण को देखने के लिए स्वयं पहुंची। उन्होंने नाला निर्माण का निरीक्षण करते हुए कहा कि यदि निर्माण की गुणवत्ता खराब मिली और लापरवाही देखने में आयी तो ठेकेदार के साथ संबंधित अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
सभासद सीमा जैन ने राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को पत्र भेजकर रजवाहा रोड पर बन रहे नाले के संबंध में शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि नाला निर्माण कार्य तकनीकी रूप से मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। निर्माण विभाग के कुछ अधिकारियों की ठेकेदार से मिलीभगत के चलते घटिया गुणवत्ता का कार्य कराया जा रहा है। इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए चेयरपर्सन स्वयं मौके पर पहुंची। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति और तकनीकी पहलुओं का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी विकास कार्य में लापरवाही या मानकों से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सामने आई शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह नाला निर्माण कार्य क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे स्थानीय नागरिकों को बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से राहत मिल सके। इस दौरान चेयरपर्सन पति गौरव स्वरूप, युवा भाजपा नेता विकल्प जैन, समाजसेवी अनिल ऐरन, एई नैपाल सिंह, जेई कपिल कुमार सहित ठेकेदार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल