Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » पालिका की अतिक्रमण टीम का मीनाक्षी चौक पर विरोध, जमकर हुआ हंगामा

पालिका की अतिक्रमण टीम का मीनाक्षी चौक पर विरोध, जमकर हुआ हंगामा

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

नगर पालिका की अतिक्रमण टीम का मीनाक्षी चौक पर कुछ लोगों ने जमकर विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। विरोध और हंगामा देख टीम वापस लौट गई। इसके बाद पालिका की टीम पूरे दलबल और जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने शिव चौक से मीनाक्षी चौक और नुमाईश कैम्प तक बडी सख्ती के साथ अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान सड़क पर रखे दुकानदारों के सामान को जब्त किया गया। वहीं कार्रवाई करते हुए करीब 6500 रुपए जुर्माना भी वसूला गया।
सोमवार की शाम को नगर पालिका की टीम अतिक्रमण हटवाने के लिए मीनाक्षी चौक पर पहुंची। टीम ने यहां पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। विरोध बढता देख टीम बिना अभियान चलाए वापस लौट गई। मंगलवार को पालिका की टीम ने दलबल के साथ जेसीबी मशीन और टै्रक्टर ट्राली लेकर गांधी कालोनी, शिव चौक से मीनाक्षी चौक और नुमाईश कैम्प तक अतिक्रमण हटवाया है। टीम ने पान मंडी के सामने, सिटी सेंटर के सामने, मीनाक्षी चौक, मेरठ रोड आदि स्थानों पर कार्रवाई करते हुए सड़क पर रखे दुकानदारों का सामान जब्त किया। वहीं करीब 6500 रुपए जुर्माना भी वसूला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल