मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जनपद में विभिन्न विभागों के द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की बू आ रही है। निर्माण कार्यों में बडा गडबडझाला किया जा रहा है। जिस कारण निर्माण कार्यों की पोल खुल रही है। अभी हाल में सिंचाई विभाग के द्वारा बनाई गई सड़क उखड व टूट गई है। बघरा ब्लाक के गांव पीनना में एक सप्ताह पहले बनाई गई सड़क टूट गई है। पीनना में राजवाहा पटरी पर करीब छह से सात किलोमीटर सड़क निर्माण कराया गया। इस दौरान तारकोल नहीं डाला गया। जिस कारण सड़क की बजरी उखड गई है। समाज सेवी सुमित मलिक ने इस मामले में गंगा नहर सिंचाई विभाग के एक्सईएन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की है।
गांव पीनना निवासी समाजसेवी सुमित मलिक ने बताया कि बघरा ब्लॉक के पीनना (राजवाहा चरथावल ) पटरी सड़क निर्माण अधिशाक्षी अभियंता विकास खंड गंग नहर सिंचाई विभाग के द्वारा कराया गया है। यह सड़क करीब 6-7 किलोमीटर बनाई गई है। इस सड़क को बने हुए अभी एक सप्ताह हुआ है। यह सड़क अभी से टूटनी शुरू हो गई है। इस सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार साफ दिखाई पड रहा है। सिंचाई विभाग एवं ठेकेदार की मिली भगत से सड़क में बहुत बड़ा भ्रष्टाचार किया गया है। एक जांच कमेटी बनाकर सड़क की गुणवत्ता की जांच कराई जाए। इसमें जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कडी कार्रवाई की जाए।







