Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » बढेगी नरेगा की मजदूरी, भारत सरकार को पत्र भेजने की तैयारी

बढेगी नरेगा की मजदूरी, भारत सरकार को पत्र भेजने की तैयारी

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


शुक्रवार को विकास भवन के सभागार में सांसद हरेन्द्र मलिक की अध्यक्षता में दिशा की बैठक हुई है। जन प्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल और समय से सूचना न देने पर सांसद हरेन्द्र मलिक ने कडी नाराजगी जताई है। नरेगा की मजदूरी बढाने के संबंध में उन्होंने डीएम को एक पत्र भारत सरकार को भेजने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि जनपद में होने वाले विकास कार्यों की संबंधित जनप्रतिनिधियों को सूचना दी जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की पाइप लाइन डालने के लिए तोडी गई सड़कों को सहीं कराने के जल निगम को निर्देश दिए गए है। उन्होंने मंडी समिति, लोक निर्माण विभाग को टूटी सड़कों की मरम्मत के सख्त निर्देश दिए है।


विकास भवन के सभागार में करीब तीन घंटे जिला विकास समन्वय एंव निगरानी समिमि की बैठक चली है। बैठक शुरू होने पर सांसद हरेन्द्र मलिक ने कुछ मख्य बिन्दुओं पर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है। सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि विभागों में जनप्रतिनिधियों के पत्रों का दबा कर रख दिया जाता है। उनका कोई जवाब नहीं दिया जाता है। उन्होंने 15 दिन के अंदर जनप्रतिनिधियों के पत्र का लिखित में जवाब देने के सख्त निर्देश अधिकारियों को दिए है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। बैठक में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न याजनाओ के लक्ष्यों के सापेक्ष प्रगति की समीक्षा की गई। सांसद ने कहा कि समस्त विभाग अपने लक्ष्यों को समय से पूरा करें तथा बैठक में दिये गये निर्देशो को शत् प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के पात्र अन्तिम व्यक्ति तक पहुँचाने के भी निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जो भी विकास से संबंधित कार्य किए जाएं, उसकी सूची जनप्रतिनिधियों को अवश्य उपलब्ध कराई जाए। उसका समय से निस्तारण किया जा सकेगा। जनप्रतिनिधियों द्वारा किसी भी संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन किया जाए तो उसे रिसीव किया जाए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, विधायक मीरापुर मिथिलेश पाल, विधायक बुढ़ाना राजपाल सिंह बालियान, डीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, जिला विकास अधिकारी दिग्विजय सिंह, जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया, ईओ डा. प्रज्ञा सिंह, डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

किसाना को समय पर खाद और प्रमाणित बीज दिया जाए
मुजफ्फरनगर। सांसद हरेन्द्र मलिक ने उपनिदेशक कृषि को निर्देश दिए किसानों के हित के लिए समय से बीज तथा खाद उपलब्ध रहे। इसकी पहले से मांग कर ली जाए। बीज भंडार द्वारा बीज प्रमाणित बेचा जा रहा है,उसको चेक कराया जाए। उन्होंने मंडी समिति की खराब सड़कों के संबंध में निर्देश दिए प्रस्ताव बनातेहुए जनप्रतिनिधियों से मिलकर उनको ठीक कराया जाए। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को निर्देश दिए गांव में सर्वे कराया जाए सर्वे के अनुसार कैंप लगाकर दिव्यांग उपकरण वितरण किया जाए। उससे पहले सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए।

शोरम गांव को आदर्श गांव में किया जाए शामिल
मुजफ्फरनगर। उन्होंने हर घर जल योजना शहरी एवं ग्रामीण अंतर्गत किए जा रहे कार्य के बाद सड़को ऐसे छोड़ दिया गया उनको चेक कराते हुए उनको ठीक कराया जाए। उन्होंने कहा कि गांव शोरम को भी आदर्श गांव में लिया जाए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए डॉक्टर के द्वारा गांव में मुंह पका एवं खुर पका चेक कराया जाए। ग्राम कैलाशपुरी जीवनपुरी में अंडरपास की आवश्यकता है, जिसको दिखाने के निर्देश नेशनल हाईवे को दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल