मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जनपद के 47 पंचायत सहायकों को नौकरी से मोह भंग हो गया है। उन्होंने वेतन कम होने के कारण अपना इस्तीफा दे दिया है। अब शासन ने उक्त ग्राम पंचायतों में दोबारा से पंचायत सहायकों की भर्ती करने के निर्देश डीपीआरओ को दिए है। शासन के आदेश पर डीपीआरओ ने पंचायत सहायकों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जनपद में 487 ग्राम पंचायत है। इन ग्राम पंचायतों में शासन के निर्देश पर पंचायत सहायकों की भर्ती की गई थी। भर्ती के बाद करीब 47 पंचायत सहायक वेतन कम और विभिन्न कारणों के चलते नौकरी छोडकर चले गए है। अब इन ग्राम पंचयतों में पंचायत सहायक के पद खाली पडे है। वर्तमान में 440 पंचायत सहायक काम कर रहे है। डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि कम वेतन होने के कारण उक्त पंचायत सहायकों ने नौकरी छोड दी है। अब फिर से पंचायत सहायकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

इन ग्राम पंचायतों में रिक्त पडे है पंचायत सहायक के पद की सूची
विकास खंड पुरकाजी में भोजाहेडी, रंडावली, भेंसानी
विकास खण्ड सदर में दतियाना, संधावली, बिलासपुर, पचेंडा खुर्द
विकास खण्ड बघरा में बरवाला, गुर्जरहेडी, नंगला पिथौरा, अलीपुर खुर्द, पीपलहेडा
विकास खण्ड चरथावल में कसौली, दुधली, अकबरगढ, बिरालसी, रूकनपुर
विकास खण्ड बुढाना में बडौदा, बिटावदा, खेडा मस्तान, मिंडकाली
विकास खण्ड शाहपुर में भौराखुर्द, भौराकलां
विकास खण्ड खतौली में चित्तौडा, कैलावडा कलां, खेडी तगान, रायपुर नंगली, सठेडी, मुनव्वरपुर कलां, तुलसीपुर
विकास खण्ड जानसठ में टंडेढा, रसूलपुर गढी, खेडी सराय, तालडा, रहडवा, नंगला मुबारिक
विकास खण्ड मोरना में सिकंदरपुर, तिस्सा, शुक्रताल खादर, युसुफपुर, तेवडा, कम्हेडा, बेलडा, इलाहाबास, सीकरी, खाईखेडा, नन्हेडा
17 नवम्बर से 3 दिसम्बर तक जमा कराना होगा आवेदन पत्र
मुजफ्फरनगर। डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि 14 नवम्बर से 16 नवम्बर तक ग्राम पंचायतों द्वारा आवेदन पत्र आमंत्रित करने की सूचना ग्राम पंचायत के सूचना पट्ट एवं मुनादी द्वारा कराई जाएगी। 17 नवम्बर से 3 दिसम्बर तक डीपीआरओ कार्यालय व ग्राम पंचायत कार्यालय में आवेदन पत्र जमा कराए जाएगे। 4 दिसम्बर से 10 दिसम्बर तक डीपीआरओ कार्यालय में प्राप्त आवेदन पत्रों को संबंधित ग्राम पंचायत को उपलब्ध कराए जाएगे। 11 दिसम्बर से 18 दिसम्बर तक ग्राम पंचायत में प्राप्त आवेदन पत्रों की श्रेष्ठता सूची मेरिट लिस्ट तैयार करना व ग्राम पंचायत की प्रशासनिक समिति के समक्ष विचारर्थ प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद जिला पंचायत राज अधिकारी को उपलब्ध कराई जाएगी। 19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक डीएम की अध्यक्ष में गठित समिति द्वारा परीक्षण व संस्तुति की जाएगी। इसके बाद 26 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक ग्राम पंचायत द्वारा नियुक्ति पत्र निर्गत किया जाएगा।






