Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » 6972 छात्र-छात्राओं को जारी हुई 165 लाख की छात्रवृत्ति

6972 छात्र-छात्राओं को जारी हुई 165 लाख की छात्रवृत्ति

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जनपद के सभी कालेजों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सजीव प्रसारण छात्र छात्राओं को दिया गया है। इस दौरान कालेजों में प्रधानाचार्य के द्वारा छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र का वितरण किया गया है। जनपद में करीब 6972 छात्र छात्राओं को 165 लाख की छात्रवृत्ति जारी हुई है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मैत्री रस्तोगी ने बताया कि छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण समारोह कार्यक्रम सुबह 11 बजे लोक भवन सचिवालय लखनऊ शुरू हुआ है। उक्त समारोह का जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त कालेजों में सजीव प्रसारण शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद में कक्षा-9,10,11 व 12 के अल्पसंख्यक वर्ग के कुल-1820 छात्र-छात्रा कुल धनराशि 55.22 लाख, अनुसूचित जाति के कुल 2228 छात्र-छात्रा कुल धनराशि 28.48 लाख, सामान्य वर्ग के कुल 739 छात्र-छात्रा कुल धनराशि 22.06 लाख एवं पिछड़ी जाति के कुल 2185 छात्र-छात्रा कुल धनराशि 59.27 लाख लाभान्वित छात्र-छात्राओं के प्रमाण-पत्र (सर्टिफिकेट) विद्यालयों के प्रधानाचार्य द्वारा दिए गए है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल