Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » मिशन शक्ति फेज 5.0 योजना के तहत एक दिन के लिए मान्या सीडीओ और आकृति बनी डीपीआरओ

मिशन शक्ति फेज 5.0 योजना के तहत एक दिन के लिए मान्या सीडीओ और आकृति बनी डीपीआरओ

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


मिशन शाक्ति फेज 5.0 अभियान के दौरान एक दिन के लिए छात्रा मान्या गोयल सीडीओ, आकृति बंसल डीपीआरओ और तनिष्का आर्य जिला कार्यक्रम अधिकारी बनी है। तीनों छात्राओं का कर्मचारियों के द्वारा सम्मान किया गया है। तीनों छात्राओं ने कुर्सी पर बैठकर विभागीय काम-काज देखा है, वहीं कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक भी की है। वहीं समस्याओं का निस्तारण करने के कर्मचारियों को निर्देश दिए है।


मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा मान्या गोयल एक दिन के लिए मुख्य विकास अधिकारी बनी है। मान्या गोयल के कार्यालय में पहुंचने पर वर्तमान सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण और कर्मचारियों के द्वारा मान्या गोयल को बुके देकर सम्मान किया गया है। मान्या गोयल ने कुर्सी पर बैठ कर मुख्य विकास अधिकारी के काम काज का समझा है। किस तरह से जनपद के विकास के लिए कार्य योजना तैयार की जाती है इसकी जानकारी प्राप्त की गई है।

वहीं कुछ पीडितों की समस्याओं को भी मान्या गोयल ने सुनकर उसका निस्तारण करने के कर्मचारियों को निर्देश दिए है। उधर पीआर पब्लिक स्कूल की छात्रा आकृति बंसल भी एक दिन के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी बनी है। डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव के द्वारा उनका भव्य रूप से सम्मान कियाग या है। आकृति बंसल ने ग्राम पंचायत में होने वाले विकास कार्यों की योजना को समझा है। वहीं आर्य अकैडमी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा तनिष्का भी एक दिन के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी बनी है। उन्होंने आंगनवाडी और पुष्टाहार आदि बिन्दुओं पर जानकारी ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल