मुजफ्फरनगर।

पावर कारपोरेशन के उपखंड अधिकारी विकास कुमार त्यागी ने बताया कि 13 अक्टूबर को 132केवी उपकेन्द्र भोपा रोड पर 132 केवी मेन बस के अनुरक्षण का कार्य होगा। जिस कारण उपकेन्द्र भोपा रोड से निर्गत 33केवी पोषक गांधी कालोनी, पचैण्डा, नुमाईश कैम्प, ट्रांसपोर्ट नगर, जिला न्यायालय, हास्पिटल, सिद्धबली-2, जौली रोड, शाकुम्बरी, सप्तम डिकोर, रुडकी रोड, सिल्वरटोन, पेपरमिल, सिद्धबली-1, एपीडीआरपी व सूजडू की विद्युत आपूर्ति सुबह 07 बजे से 09 बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि कार्य पूर्व होने पर निर्धारित समय पर सप्लाई शुरू की जाएगी।

Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 57





