मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज
पूरी गर्मी बीत गयी है, लेकिन रोहाना बिजलीघर की सप्लाई में कोई सुधार नहीं हुआ है। इस बिजलीघर की क्षमता वर्द्धि के लिए लाखों रुपए खर्च हुए है, फिर भी सप्लाई खराब बनी हुई है। पिछले 10 दिनों से रोहाना बिजलीघर से दिन में मात्र 2 से 3 घण्टे बिजली मिल रही है। शाम को 6 बजे सप्लाई शुरू होती है और रात्रि 11 बजे तक 30 से अधिक बिजली के कट लगते है। मंगलवार की रात्रि में तो हद ही हो गयी। पूरी रात 15 से अधिक गांव में अंधेरा रहा है। रोहाना बीजली घर से सप्लाई खराब रही है। 33केवी लाइन में ब्रेकडाउन बताया जा रहा है। इस तरह की घटना पहली बार नही है। अक्सर रोहाना बिजलीघर से सप्लाई ऐसी ही रहती है। यहां पर कार्यरत कर्मचारियों के द्वारा उच्चाधिकारियों को गलत रिपोर्ट बताकर गुमराह किया जाता है। अधिकारियों को मौके पर पहुंचे कर जांच भी करनी चाहिए।



