Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » केएमएल फील पोर्टल से रखी जाएगी डोर टू डोर कूडा कलेक्शन पर निगरानी

केएमएल फील पोर्टल से रखी जाएगी डोर टू डोर कूडा कलेक्शन पर निगरानी

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जेएस एनवायरो सर्विस प्रा.लि. कम्पनी के द्वारा अब केएमएल फील पोर्टल के द्वारा डोर टू डोर कूडा कलेक्शन पर निगरानी की जाएगी। शहर के 55 वार्डों में जिस घर से कूडा कलेक्शन नहीं होगा उसकी जानकारी पोर्टल स्वयं कम्पनी को देगा। इसके लिए कम्पनी नगर पालिका में पूरा सिस्टम लगाने जा रही है। जिस घर से कूडा कलेक्शन होगा पोर्टल पर हरी बत्ती नजर आएगी। वहीं जिस घर से कूडा नहीं उठा ऐसी स्थिति में पोर्टल पर लाल बत्ती रहेगी।
शहरी क्षेत्र में डोर टू डोर कूडा कलेक्शन और डलावघरों से कूडा उठाने के लिए नगर पालिका का जेएस एनवायरो सर्विस प्रा.लि. कम्पनी के साथ तीन साल के लिए अनुबंध हुआ है। नगर पालिका इस कम्पनी को प्रतिमाह करीब 1.25 करोड का भुगतान करेंगी। कम्पनी के द्वारा करीब 93 टिपर वाहनों से डोर टू डोर कूडा कलेक्शन किया जा रहा है। वहीं 27 बडी गाडियों से कूडा उठाया जा रहा है। कम्पनी प्रतिमाह करीब 32 लाख का डीजर खर्च कर रही है। जेएस एनवायरो सर्विस प्रा.लि. कम्पनी के प्रबंधक नितेश चौधरी ने बताया कि डोर टू डोर कूडा कलेक्शन पर केएमएल फील पोर्टल के द्वारा निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए नगर पालिका में पूरा सिस्टम लगाया जाएगा। जिस घर से कूडा उठाया जाएगा वहां पर हरी बत्ती और जिस घर से कूडा नहीं उठाया जाएगा वहां पर लाल बत्ती पोर्टल पर नजर आएगी। इस तरह से डोर टू डोर कूडा कलेक्शन की व्यवस्था को दुरूस्त रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल