Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » अतिक्रमण पर चला पालिका का बुलडोजर, महिला ने दी परिवार सहित आत्महत्या की चेतावनी

अतिक्रमण पर चला पालिका का बुलडोजर, महिला ने दी परिवार सहित आत्महत्या की चेतावनी

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नई मंडी के मोहल्ला गांधी नगर में पुलिस चौकी के सामने नगर पालिका ने अतिक्रमण पर कार्रवाई की है। पालिका की टीम ने बुलडोजर से कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को ध्वस्त किया है। वहीं जूस वाले व्यक्ति और एक महिला के सामान को जब्त किया है। दोनों ने नगर पालिका की इस कार्रवाई पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला सड़क पर बैठ गई और काफी देर तक धरना दिया। इसके बाद महिला सामान वापस न मिलने पर परिवार सहित आत्महत्या की चेतावनी दी है।
गांधी नगर पुलिस चौकी के सामने विशु अग्रवाल की जूस की दुकान है। उसकी दुकान के बाहर फुटपाथ पर एक महिला जूते चप्पल आदि बेचने का काम करती है। पालिका को यहां पर हुए अतिक्रमण की शिकायत मिल रही थी। इस मामले की शिकायत आईजीआरएस पर भी दर्ज थी। शुक्रवार को नगर पालिका की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और दोनों के अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। वहीं दोनों के सामान को जब्त कर लिया। जूस दुकानदार विशु अग्रवाल ने कहा कि उनका टीन शेड और काउंटर गलत तरीके से हटाया गया। काउंटर दुकान की सीमा के भीतर नाले के अंदर रखा था। वहीं महिला मंजू ने भी इस कार्रवाई को गलत बताया है। उसने राज्यमंत्री, चेयरपर्सन और पालिका के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला ने कहा कि जब तक उसका सामान वापस नहीं मिलेगा वह धरने पर बैठी रहेगी। उसने धमकी दी है कि यदि दो दिन के अंदर सामान वापस नहीं मिला तो वह परिवार सहित आत्महत्या कर लेगी। ईओ डा. प्रज्ञा सिंह का कहना है कि दोनों के द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवा दिया गया है। इस मामले को लेकर बार-बार शिकायत मिल रही थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल