Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » रोड सेफ्टी के लिए शहर में पालिका लगाएगी रिफ्लेक्टर

रोड सेफ्टी के लिए शहर में पालिका लगाएगी रिफ्लेक्टर

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शहरी क्षेत्र में रोड सेफ्टी के लिए नगर पालिका रिफ्लेक्टर लगवाने जा रही है। यह रिफ्लेक्टर लखनऊ की तर्ज पर शहरी क्षेत्र में लगाए जाएगे। शहर के डिवाइडर और चौराहों पर पालिका के द्वारा रिफ्लेक्टर लगाए जाएगे। इस कार्य का प्रस्ताव बोर्ड बैठक के एजेंडे में रखने के लिए नगर पालिका एस्टीमेंट तैयार करा रही है।
शहरी क्षेत्र में किसी भी डिवाइडर और चौराहे पर मानक के अनुरूप रिफ्लेक्टर नहीं लगे हुए है। रात्रि में बत्ती गुल होने पर सड़क दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। रात्रि में अंधेरा होने पर वाहनों चालकों को रिफ्लेक्टर का काफी लाभ मिलता है। सड़कों और चौराहों पर लगे रिफ्लेक्टर वाहनों की रोशनी से चमक उठते है, वहीं मार्ग दर्शन का कार्य करते है। इसलिए नगर पालिका लखनऊ की तर्ज पर शहरी क्षेत्र के डिवाइडर और चौराहों पर रिफ्लेक्टर लगवाने जा रही है। शहर में रूडकी रोड, कच्ची सड़क, मदीना चौक रोड, कोर्ट रोड, प्रकाश रोड, आर्य समाज रोड, सर्कुलर रोड, भोपा रोड, जानसठ रोड, मेरठ रोड आदि सड़कों पर बने डिवाइडर पर नगर पालिका रिफ्लेक्टर लगाएगी। वहीं शहर के शिव चौक, मीनाक्षी चौक, मालवीय चौक, बचन सिंह रोड, गांधी कालोनी चौक, हनुमान चौक, अहिल्याबाई चौक, मदीना चौक, महावीर चौक, प्रकाश चौक आदि चौराहों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाएगे। इसके लिए एस्टीमेंट बनाया जा रहा है। इसके बाद इस प्रस्ताव को बोर्ड की स्वीकृति के लिए एजेंडे में रखने की तैयारी चल रही है।

नगर पालिका ईओ ने बताया
रोड सेफ्टी के लिए शहरी क्षेत्र में रिफ्लेक्टर लगवाए जाएगे। यह रिफ्लेक्टर शहरी क्षेत्र में स्थित डिवाइडर और चौराहों पर लगाए जाएगे। इसके लिए एस्टीमेंट तैयार करते हुए यह प्रस्ताव बोर्ड बैठक के एजेंडे में शामिल करने के निर्देश दिए हुए है।
डा. प्रज्ञा सिंह, ईओ नगर पालिका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल