Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » स्वच्छता को लेकर गांव कैथोडा में निकाली गई रैली, किया गया गोष्ठी का भव्य आयोजन

स्वच्छता को लेकर गांव कैथोडा में निकाली गई रैली, किया गया गोष्ठी का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


विकास खण्ड-जानसठ की ग्राम पंचायत कैथोडा में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्तर्गत स्वच्छता गोष्ठी, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें जानसठ प्रमुख नरेन्द्र सिंह, उपनिदेशक (पंचायत) सहारनपुर मण्डल हरिकेश बहादुर, डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव, सहायक डीपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, कैथोडा के प्रधान हाजी शमीम अहमद, पंचायत सचिव अनुरोध सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका समापन स्वच्छ भारत दिवस पर होगा। इस वर्ष स्वच्छता ही सेवा को “स्वच्छोत्सव” स्वच्छ एवं हरित उत्सव के विषय पर मनाया जा रहा है। 25 सितम्बर को एक दिन, एक घंटा, एक साथ के आह्वान के तहत राष्ट्रव्यापी श्रमदान आयोजित किया गया है। सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी (प्राविधिक) धर्मेन्द्र कुमार के द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन के अन्तर्गत सामुदायिक खाद गडदें/व्यक्तिगत खाद गडदें, नाडेप कम्पोस्टिंग, वर्मी कम्पोस्टिंग, विन्ड्रो कम्पोस्टिंग आदि, कूडा पात्र, अपशिष्ट एकीकरण वाहन (ई-रिक्शा/ट्राई साइकिल), सेग्रीगेशन शेड/मैटेरियल रिकवरी सेन्टर इत्यादि तथा ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन के अन्तर्गत- सामुदायिक सोख्ता गडदें/व्यक्तिगत सोख्ता गडदें, वेस्ट इस्टेबलाईजेशन पोण्ड, रीड वेड, डिवाट्स, फाइटोरिड तकनीक इत्यादि, सिल्ट / फिल्टर चैम्बर, किचन गार्डन के सम्बन्ध में तकनीकी जानकारी दी गयी। प्रत्येक ग्रामवासी को प्लास्टिक का प्रयोग न करने का आह्वान किया गया। डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव के द्वारा स्वच्छता लक्षित इकाईयों (सीटीयू) के रूपांतरण, सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता, सफाई मित्र स्वच्छता शिविर, स्वच्छ हरित उत्सव, जनजागरूकता गतिविधियों के सम्बन्ध में जनसामान्य को अवगत कराते हुए स्वच्छता में भागीदारी करने हेतु आह्वान किया गया। ग्राम पंचायत सचिवालय एवं प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में स्वच्छता गोष्ठी के उपरान्त वृक्षारोपण कर स्वच्छता रैली निकाली गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल