Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » पालिका के कुछ निर्माण कार्यों की एमबी में गडबडझाले की बू, चेयरपर्सन ने शुरू कराई जांच

पालिका के कुछ निर्माण कार्यों की एमबी में गडबडझाले की बू, चेयरपर्सन ने शुरू कराई जांच

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नगर पालिका में आए दिन कुछ न कुछ नए कारनामे होते रहते है। अब नगर पालिका में कुछ निर्माण कार्यों की एमबी (मेजरमेंट बुक) में बडा खेल होने की आशंका जताई जा रहा है। उक्त निर्माण कार्यों की तैयार की गई एमबी में बडबडझाले की बू आ रही है। सूत्रों की माने तो इनमें से कुछ निर्माण कार्यों की पत्रावलियों का भुगतान भी हो चुका है। अब मामला प्रकाश में आने पर नगर पालिका में हडकम्प मचा हुआ है। इसकी जानकारी चेयरपर्सन को हुई तो उन्होंने जांच शुरू करा दी है।
नगर पालिका के निर्माण विभाग में एक एई और दो जेई कार्यरत है। जिनके द्वारा टेंडर कराकर निर्माण कार्य कराए जा रहे है। निर्माण कार्य पूर्ण होने पर संबंधित निर्माण कार्य की एमबी तैयार की जाती है। इसके बाद पत्रावली अधिकारियों के समक्ष रखी जाती है। नगर पालिका में अभी कुछ निर्माण कार्यों की एमबी में बडा खेल होने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि एमबी बनाते हुए कुछ तथ्यों को छिपाया गया है या फिर उन्हें एमबी की सहीं तरह से नहीं दर्शाया गया है। इस तरह के करीब 10 से 15 निर्माण कार्य बताए जा रहे है। बताया जाता है कि इनमें से करीब तीन से चार निर्माण कार्यों की पत्रावलियों का भुगतान भी हो चुका है। निर्माण कार्यों की एमबी में हुए खेल को लेकर पालिका में हडकम्प मचा हुआ है। जेई के द्वारा बनायी गई एमबी का निरीक्षण एई के द्वारा भी किया जाता है। फिर भी एमबी में बडा खेल हो गया है।

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया 

निर्माण कार्यों की एमबी में क्या हुआ है अभी स्पष्ट रूप से कुछ कहा नहीं जा सकता है। उक्त निर्माण कार्यों की एमबी की जांच कराई जा रही है। जांच में दोष सिद्ध होने पर संबंधित जेई के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मीनाक्षी स्वरूप, चेयरपर्सन नगर पालिका

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल