Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » महिला सभासद ने पालिका के दो निर्माण कार्यों के टेंडर में की पूल की शिकायत

महिला सभासद ने पालिका के दो निर्माण कार्यों के टेंडर में की पूल की शिकायत

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शहरी क्षेत्र में नगर पालिका के द्वारा 15वें वित्त आयोग की धनराशि से कराए जाने वाले 16 निर्माण कार्यों में से दो निर्माण कार्यों के टेंडर पर पूल होने का आरोप लगा है। महिला सभासद ने इस मामले की शिकायत ईओ से की है। उन्होंने इस मामले की जांच कराने की मांग ईओ से की है। उध निर्माण विभाग मेंं पूर्व की तहर इस बार भी उक्त निर्माणक कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी करने की तैयारी चल रही है।
नई मंडी के वार्ड संख्या 33 की सभासद सीमा जैन ने ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को पत्र भेज कर शिकायत की है। उन्होंने बताया कि 15वें वित्त आयोग की धनराशि से स्वीकृति कार्यों के टैंडर में पूल किया जा रहा है। निर्माण विभाग से 15वां वित्त के अन्तर्गत प्रस्तावित 16 कार्यों के टैण्डर की हाल ही में स्वीकृति दी गई है। इन कार्यों के लिए जो सूची जारी की गई है, उसके क्रमांक 3 पर रेलवे रोड स्थित स्टेशन गेट के सामने सतीश वैष्णो होटल से होटल शैरेटन तक डेन्स द्वारा सडक निर्माण कार्य और क्रमांक 4 पर सरकुलर रोड स्थित दीप्ति नर्सिंग होम से सुजडू चुंगी तक डीबीएम बीसी सड़क निर्माण कार्य में पूल किया गया है। इनमें कार्य नम्बर 3 ठेकेदार सुक्रमपाल तोमर और कार्य नम्बर 4 ठेकेदार फर्म ओम शिव कंस्ट्रक्शन को स्वीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि इस सूची में जिन 16 निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई है, उनमें निर्माण विभाग के व्ययानुमान पर कम से कम लगभग 23 और अधिकतम 41 प्रतिशत बिलो रेट पर टैण्डर आये हैं, लेकिन क्रमांक 3 का कार्य 5.55 प्रतिशत और क्रमांक 4 का कार्य 0.92 प्रतिशत बिलो रेट पर स्वीकृत किया गया है, जो इन दोनों कार्यों में ठेकेदारों/ठेकेदार फर्म के बीच पूल होने का प्रत्यक्ष प्रमाण है और ठेकेदारों के बीच सांठगांठ को साबित करता है। सीमा जैन ने ईओ से जांच कराने की मांग की है। ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि टैण्डर खुलने के बाद उनके सामने स्वीकृति के लिए पत्रावली लाई गई थी। 16 कार्यों में 41 प्रतिशत से बिलो रेट पर टैण्डर स्वीकृत हुए हैं, ऐसे में दो कार्यों में कम बिलो रेट पर स्वीकृति संदिग्ध होने पर उन्होंने पहले ही लेखाकार को पत्र लिखकर आख्या तलब की थी, उनके द्वारा बताया गया है कि एई निर्माण से विस्तृत विवरण मांगा गया है, जो अभी नहीं मिला है। लेखाकार और एई निर्माण से जांच आने के बाद ही आगामी निर्णय लिया जायेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल