Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » शहर के विभिन्न मोहल्लो में 30 घरों में पकडी गई बिजली चोरी

शहर के विभिन्न मोहल्लो में 30 घरों में पकडी गई बिजली चोरी

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पावर कारपोरेशन के अधिकारी व कर्मचारियों ने विजिलेंस टीम के साथ शहर के आठ मोहल्लों में छापेमारी की है। इस दौरान टीम ने करीब 30 घरों में बिजली चोरी पकडी है। इन लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। वहीं कार्रवाई करते हुए जुर्माना तय किया जा रहा है।
पावर कारपोरेशन के मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता व अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार यादव के निर्देशन में विभागीय टीम और विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी रोकने के लिए विभिन्न मोहल्लोंे में चैकिंग अभियान चलाया है। इस अभियान से बिजली चोरी करने वालों में हडकम्प मच गया। टीम ने शहर के मोहल्ला रामपुरी, शहाबुद्दीन रोड, मल्हूपुरा, लदावाला, मिमलाना रोड, जनकपुरी आदि क्षेत्रों में चैकिंग करते हुए 30 घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। चीफ विनोद कुमार ने बताया कि सभी विद्युत चोरी करने वालों पर मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है। इसके बाद जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। चैकिंग अभियान में एक्सईएन सुनील कुमार, एसडीओ राघवेंद्र सिंह, अक्षय सिंह, महेंद्र कुमार, जेई वेद प्रकाश, रमेश कुमार, अखिलेश सरोज, शीशराम , ऋषिराम, विजय कुशवाहा, राजेंद्र कुमार व सचिन सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल