Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » वेतन बहाली को लेकर नहीं हुई कोई वार्ता, कर्मचारी मंगलवार से करेंगे हडताल

वेतन बहाली को लेकर नहीं हुई कोई वार्ता, कर्मचारी मंगलवार से करेंगे हडताल

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पालिका के दो अधिकारी समेत 12 कर्मचारियों का वेतन रोकने के प्रकरण में स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों की पालिका प्रशासन के साथ कोई वार्ता नहीं हो पायी है। जिस कारण कर्मचारियों ने स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के नेतृत्व में मंगलवार से हडताल करने का निर्णय लिया है। संगठन शाखा के अध्यक्ष ब्रजमोहन ने कहा कि मंगलवार से काम बंद हडताल करते हुए कर्मचारी पालिका में ही धरने पर बैठेंगे।
ऑडिट के दौरान टीम को पत्रावली व दस्तावेज न देना, कार्य में लापरवाही करना आदि मामलों को लेकर एई निर्माण नेपाल सिंह, कार्यवाहक कर अधीक्षक पारूल यादव, प्रवीण कुमार, फिरोज खान, राजीव वर्मा, नितिन कुमार, शोभित सिंघल, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वसीम अहमद, अरूण कुमार, इमरान, बिजेन्द्र कुमार आदि के वेतन पर रोक लगी हुई है। संगठन शाखा अध्यक्ष ब्रजमोहन ने बताया कि पालिका प्रशासन के द्वारा इस मामले में वार्ता के लिए नहीं बुलाया गया है। वहीं कर्मचारियों के हित में कोई आश्वासन भी नहीं दिया गया है। मंगलवार को सभी कर्मचारी काम बंद हडताल करते हुए पालिका में धरना देगे। उधर ईओ डा. प्रज्ञा सिंह का कहना है कि वेतन को लेकर टकराव जैसी कोई स्थिति नहीं है। वह पूरे दिन कार्यालय में मौजूद रही है। इस दौरान उनके साथ वार्ता करने के लिए कोई नहीं आया है। बिना बताए अवकाश पर रहने के कारण लिपिक नितिन, फिरोज और शोभित का एक दिन का वेतन काटा गया है, पूरा वेतन नहीं रोका गया। उनका वेतन जारी कर दिया गया है। दूसरे मामलों में भी लेखाकार को नियमानुसार कार्यवाही के लिए कहा गया है। इस मामले को लेकर हड़ताल पर जाने जैसा कोई मुद्दा ही नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल