Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » तत्कालीन कुश्ती कोच बैठा भूख हडताल पर, पालिका ने शुरू की होर्डिंग पर कार्रवाई

तत्कालीन कुश्ती कोच बैठा भूख हडताल पर, पालिका ने शुरू की होर्डिंग पर कार्रवाई

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

सर्कुलर रोड पर पर्यावरण को क्षति पहुंचाते हुए लगाए गए होर्डिंग प्रकरण में नगर पालिका के द्वारा संबंधित विज्ञापन एजेंसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस बात से खफा होकर पर्यावरण प्रेमी एंव तत्कालीन कुश्ती कोच रहे जितेन्द्र सिंह सर्कुलर रोड पर भूख हडताल पर बैठ गए। उनकी भूख हडताल से पालिका प्रशासन में हडकम्प मच गया। पालिका के कर विभाग की टीम ने शनिवार की रात्रि कार्रवाई करते हुए तीन होर्डिंग को हटवाया है। वहीं 12 होर्डिंग को हटाने की तैयारी की जा रही है।
पर्यावरण प्रेमी एंव तत्कालीन कुश्ती कोच जितेन्द्र सिंह ने डीएम उमेश मिश्रा से शिकायत की थी कि कि होर्डिंर्ग लगाने को लेकर सर्कुलर रोड पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उनके द्वारा एक सामाजिक समिति बनाकर सरकूलर रोड पर पर्यावरण संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। सड़क के दोनों ओर हर वर्ष पेड पौधे लगाए जाते है। कुछ विज्ञान एजेंसियों के द्वारा होर्डिंग लगाने को लेकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। डीएम ने इस मामले में ईओ को कार्रवाई के निर्देश दिए है। पालिका स्तर से कोई कार्रवाई न होने पर जितेन्द्र कुमार सर्कुलर रोड पर भूख हडताल पर बैठ गए। उनके भूख हडताल पर बैठने से पालिका ने उक्त होर्डिंग पर कार्रवाई शुरू कर दी। शनिवार की रात्रि में सर्कुलर रोड से तीन होर्डिंग हटाए गए है। अभी 12 होर्डिंग ओर हटाने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल