Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » कैसे हो शहर में सफाई दुरूस्त, जब कम्पनी और अफसर बने लापरवाह

कैसे हो शहर में सफाई दुरूस्त, जब कम्पनी और अफसर बने लापरवाह

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नगर पालिका ने जेएस एनवायरो कम्पनी के साथ यह सोचकर अनुबंध किया था कि शहर की सफाई में यह कम्पनी चार चांद लगाएगी। लेकिन जेएस एनवायरो सर्विस प्रा.लि. कम्पनी के साथ अनुबंध होने के बाद भी शहर की सफाई में कोई सुधार नहीं हो पाया है। शहर की सफाई आज भी पुराने ढर्रे पर हो रही है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा भी सफाई पर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिस कारण के शहर के मुख्य मार्ग और गली मोहल्लों में गंदगी में आलम बना हुआ है। बारिश में कूडे की बदबू से लोगों का बुरा हाल बना हुआ है। वहीं प्लांट तक कूडा खुली गाडियों से जा रहा है। इस पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उधर शहर के नाले भी गंदगी से अटे हुए है। जिस कारण जलभराव की समस्या बनी रहती है।
नगर पालिका ने शहर की सफाई को लेकर जेएस एनवायरो सर्विस प्रा.लि. कम्पनी के साथ अनुबंध किया था। इस कम्पनी के साथ अनुबंध होने के बाद भी शहर की सफाई में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। आज शहर के 55 वार्डों के निवासी गंदगी की समस्या से जूझ रहे है। शहरी क्षेत्र में 84 हजार से अधिक आवास है। इनमें से करीब 15 हजार भवनों से ही कूडा उठ रहा है। इतना ही नहीं इनमें से कुछ भवन तो ऐसे है जहां पर कूडा लेने के लिए गाडी प्रतिदिन नहीं पहुंच रही है। शहर की सड़कों पर गंदगी फैली हुई है। गंदगी के कारण बीमारी फैल रही है, लेकिन नगर स्वास्थ्य अधिकारी का इस ओर कोई विशेष ध्यान नहीं है। उन्हें इसकी भी जानकारी नहीं है कि कम्पनी शहर में कितने भवनों से डोर टू डोर कूडा कलेक्शन कर रही है। नगर पालिका करोडों रुपए खर्च करने के बाद भी शहर की सफाई को दुरूस्त नहीं कर पा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सफाई के प्रति लापरवाह बने हुए है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी अजय कुमार शाही ने बताया कि कम्पनी के द्वारा सफाई का कार्य किया जा रहा है। कम्पनी अनुबंध के अनुसार ही कार्य कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल