Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » बारिश ने रोक दिए नगर पालिका के सभी प्रमुख विकास कार्य

बारिश ने रोक दिए नगर पालिका के सभी प्रमुख विकास कार्य

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पिछले कई दिनों से हो रही बारिश ने नगर पालिका के 15 प्रमुख विकास कार्यों पर ब्रेक लगा दिया है। मौसम खराब और बारिश होने के कारण नगर पालिका उक्त निर्माण कार्यों को शुरू नहीं करा पायी है। जबकि पालिका के द्वारा निर्माण कार्यों के लिए वर्क ओर्डर भी ठेकेदारों को दे दिए गए है। वहीं काफी निर्माण कार्यों का शिलान्यास व भूमि पूजन आदि कार्य भी हो चुका है। अब ठेकेदार कार्य शुरू करने के लिए मौसम खुलने का इंतजार कर रहे है।
नगर पालिका के द्वारा राज्य वित्त एवं 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत शहर के सभी 55 वार्डों में सीसी सड़क और आरसीसी नाली निर्माण के सैंकड़ों कार्य स्वीकृत हैं। इनमें से अधिकांश को शुरू कराये जाने के लिए ठेकेदारों को कार्य आदेश भी जारी कर दिये गये हैं। ठेकेदारों के सामने खराब मौसम ही बड़ी समस्या बनी हुई है। जिला अस्पताल पर देवी अहिल्याबाई होल्कर का भव्य स्मारक, पार्क और साइड पटरी निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इस पर पालिका करीब सवा करोड़ रुपये की धनराशि खर्च करने जा रही है। नई मंडी डाकघर के पास डैन्स रोड, करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली विश्वकर्मा चौक से टिकैत चौक तक राजवाहा डैन्स रोड, पालिका ईओ आवास वाली डैन्स रोड, लोक निर्माण विभाग के माध्यम से करीब 92 लाख रुपये की धनराशि से मालवीय चौक से नावल्टी चौक तक की डैन्स रोड, अंसारी रोड सहित 15 प्रमुख कार्य मौसम खराब की वजह से लटक गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल