मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

सोमवार को बारिश के दौरान डीएम उमेश मिश्रा और एडीएम वित्त एंव राजस्व गजेन्द्र कुमार ने कलेक्ट्रेट में स्थित पुराने भवनों का निरीक्षण किया है। इस दौरान डीएम ने जर्जर भवनों और बरामदों की बैरिकेटिंग करने के निर्देश दिए है। डीएम ने सभी अधिकारियों को सरकारी भवन और आवास का निरीक्षण करने के निर्देश दिए है। डीएम ने सभी को बरसात में सावधानी बरतने के निर्देश दिए है।
अत्यधिक बारिश को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में स्थित काफी खराब बनी हुई है। बारिश के कारण जर्जर मकान भी क्षतिग्रस्त हो रहे है। सोमवार को हुई अधिक बारिश को लेकर डीएम ने कलेक्ट्रेट में करीब 200 साल पुराने सरकारी भवनों का निरीक्षण किया है। उन्होंने पुराने सरकारी भवनों की स्थिति को मौके पर पहुंचकर परखा है। उन्होंने अधिकारी और कर्मचारियों को निर्देश दिए है कि यदि छत से पानी आ रही है तो उसकी मरम्मत कराए और भवन की स्थिति अधिक खराब है तो उसे खाली कर दे। डीएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुछ भवन और बरामदे काफी जर्जर हालत में देखने को मिले है। उक्त की बैरिकेटिंग कराने के निर्देश दिए गए है। डीएम ने बताया कि सभी अधिकारियों को विकास खंड और ब्लाक स्तर पर स्थित सरकारी भवनों की पडताल करने के निर्देश दिए गए है।







