बारिश के चलते मुजफ्फरनगर में कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद
मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज जिले में सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए मंगलवार, 2 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। यह निर्णय मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की संभावना को देखते हुए लिया गया है।…