Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » विकास भवन के सभागार में नवचयनित 29 मुख्य सेविकाओं को दिए गए नियुक्ति पत्र

विकास भवन के सभागार में नवचयनित 29 मुख्य सेविकाओं को दिए गए नियुक्ति पत्र

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से जनपद मुजफ्फरनगर की 29 अभ्यार्थियों का चयन हुआ है। विकास भवन के सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के द्वारा 29 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए है।
लोक भवन लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में मुख्य सेविका के पद पर चयनित 2425 महिला अभ्यर्थियो एवं महिला कल्याण विभाग में चयनित 15 फार्मासिस्ट को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। इस कार्यकम का विकास भवन में बडी एलईडी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण दिखाया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशील कुमार द्वारा बताया गया कि उ.प्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से जनपद मुजफ्फरनगर की 29 अभ्यार्थियो का चयन हुआ है। जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा सुधीर सैनी के द्वारा दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। नवचयनित 29 मुख्य सेविकाओं को जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी एवं मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण के द्वारा नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य डा. राजीव कुमार द्वारा किया गया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशील कुमार, संतोष कुमार शर्मा, राहुल कुमार, सत्यपाल सिंह, अक्षय कनिष्ठ सहायक, राहुल दीक्षित जिला समन्वयक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल