मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

विकास भवन के सभागार में डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेन्ट कमेटी (डीसीडीसी) की बैठक हुई है। समीक्षा बैठक करते हुए डीएम ने जनपद की बी पैक्स सहकारी समितियों को राजस्व अभिलेख में दर्ज करने के संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए है। वहीं सहकारी समितियों के जीर्णोद्धार, बाउंड्रीवॉल की मरम्मत आदि कार्य कराने के मनरेगा के अधिकारियों को निर्देश दिए है।
डीएम उमेश मिश्रा ने सहकारी समितियों के जीर्णोद्धार, बाउण्ड्रीवॉल की मरम्मत कार्य मनरेगा योजना अन्य किसी योजना के कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिसमें सम्बन्धित समितियों के क्या कार्य होना कार्ययोजना तैयार करने एवं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देश भूषण के द्वारा सहकार से समृद्धि अभियान के अन्तर्गत नवाचार व व्यवसाय बढाने हेतु बी-पैक्स को ई-कॉमस कम्पनियों से समन्वय स्थापित कर वेयरहाउस के रूप में कार्य करने हेतु सुझाव दिया गया। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन के अन्तर्गत कार्य कर स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की बिक्री भी बी-पैक्स के माध्यम से कराने की योजना तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया है। जनपद में सहकारिता विभाग, मत्स्य विभाग, एवं दुग्ध विभाग की सहकारी समितियों को प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर गठित करने एवं भारत सरकार की योजना सहकार से समृद्धि के अर्न्तगत संचालित करने हेतु निर्देश दिये गये है। सहकार से समृद्धि योजना के अन्तर्गत जेडब्ल्यूसी द्वारा जनपद के लक्ष्य 25 नई बी-पैक्स गठन के सापेक्ष वर्ष-2025 के अर्न्तगत 09 नई बी-पैक्स समितियों का गठन किया जा चुका है। नई बी-पैक्स समितियों को वित्तीय पोषण उपलब्ध कराने के उददेश्य से मुख्यालय से प्राप्त होने वाली 2 लाख रुपए की धनराशि उपलब्ध कराये जाने हेतु अनुमोदन प्राप्त किया गया। विश्व की सबसे बडी विकेन्द्रीकृत अन्न भण्डार योजनान्तर्गत बी-पैक्स को नि:शुल्क भूमि उपलब्ध कराने हेतु जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये गये है।







