Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » वृद्धावस्था पेंशन के लिए 3,762 आवेदन पर लगी स्वीकृति की मोहर

वृद्धावस्था पेंशन के लिए 3,762 आवेदन पर लगी स्वीकृति की मोहर

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

वृद्धावस्था पेंशन के लिए जिला समाज कल्याण विभाग में 3,762 बुजुर्गों ने आवेदन किया है। उक्त आवेदन पत्रों की विभाग के द्वारा जांच कराई गई। जांच में सभी आवेदन सहीं पाए गए है। विभाग के द्वारा उक्त बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन की सूची में शामिल किया गया है। वहीं इसकी रिपोर्ट शासन स्तर पर भी भेजी गई है। अब उक्त बुजुर्गों को भी सरकार की वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिलेगा।
समाज कल्याण विभाग के आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद मुजफ्फरनगर में कुल 43,222 बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है। वहीं, अधिक से अधिक पात्र बुजुर्गों को योजना से जोड़ने के लिए किए गए प्रयासों के तहत नए आवेदनों को भी स्वीकृति दी गई है। विभाग के अनुसार 3,762 नए आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। इससे जिले में योजना का दायरा बढ़ा है और जरूरतमंद बुजुर्गों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल रहा है। योजना के तहत पेंशन की धनराशि डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के माध्यम से लाभार्थियों के आधार से जुड़े बैंक खातों में सीधे भेजी जा रही है। इससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है और पेंशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है। नियमित आर्थिक सहायता बुजुर्गों के लिए दवाइयों, दैनिक जरूरतों और अन्य आवश्यक खर्चों में मददगार साबित हो रही है। जिला समाज कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि पात्र बुजुर्गों को योजना का लाभ दिलाने के लिए विभागीय स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल