मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज
डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की माह सितम्बर-2026 की बैठक जूम ऐप के माध्यम से सम्पन्न हुई। डीएम ने एआरटीओ को मानकों के विपरित चल रहे स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए है। उन्होंने कहा स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार का कोई समझौता न किया जाए। इस प्रकरण में संबंधित स्कूल प्रबंधक व स्टॉफ आदि को भी जागरूक किया जाए।
बैठक में प्रर्वतन की कार्यवाही को प्रभावी ढंग से किये जाने हेतु पुलिस विभाग के अधिकारियों से अपेक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा स्कूलों में एआरटीओ को अनफिट वाहन प्रयोग में न लिया जाये हेतु निर्देशित किया गया। इस सम्बन्ध में समस्त स्कूलों के प्रधानाचार्य को नोटिस निर्गत किये जाने हेतु बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया। ब्लैक स्पॉटस पर कराये गये सुधारात्मक कार्यों की समीक्षा की गई। सम्भावित सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नये ब्लैक स्पॉटों के चिन्हांकन व उनके अल्पकालीन सुधार का कार्य कराये जाने हेतु एनएचएआई एवं लोनिवि के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। वर्ष 2026 में सृजित नये ब्लैक स्पॉटों के सुधारीकरण के कार्य को तत्काल ठीक कराने हेतु निर्देशित किया गया। डीएम द्वारा एनएचएआई से सम्बन्धित मार्गों पर वृक्षों की कटाई-छटाई की कार्यवाही किये जाने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। डीएम द्वारा आगामी गन्ने का सीजन प्रारम्भ होने से पूर्व समस्त गन्ना मिल स्वामियों के साथ बैठक कर अनफिट वाहन का प्रयोग न करने एवं वाहनों को ओवर लोडिट न किये जाने हेतु जिला गन्ना विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को शहर के अन्दर चल रही सभी ई-रिक्शाओं की निरन्तर फिटनेस चेक करने एवं लाईसेंस चेक किये जाने एवं अवैध रूप से चल रही ई-रिक्शाओं को तत्काल बन्द करने हेतु हेतु निर्देशित किया गया।







