Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, 3 पुलिसकर्मी घायल

पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, 3 पुलिसकर्मी घायल

गाजियाबाद। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

गाजियाबाद निवाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस और बावरिया गिरोह के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। ADCP क्राइम के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम के साथ हुई मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, बदमाश पर गाजियाबाद पुलिस की ओर से 50 हजार रुपये और मेरठ पुलिस की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इस तरह उस पर कुल एक लाख रुपये का इनाम था।

मुठभेड़ के दौरान तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घायल बदमाश और पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की सूचना है। पुलिस की कार्रवाई में धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी के मारे जाने की जानकारी सामने आई है। मामले में पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल