Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » जनपद में छह क्रय केन्द्रों पर होगी किसानों से धान की खरीद

जनपद में छह क्रय केन्द्रों पर होगी किसानों से धान की खरीद

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रवीन प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान की खरीद के लिए जनपद में छह क्रय केन्द्र बनाए गए है। उन्होंने बताया कि 1- सदर एट नवीन मण्डी मुजफ्फरनगर 2- चरथावल एट नवीन मण्डी मुजफ्फरनगर 3-मोरना 4- उपमण्डी मीरापुर 5- पुरकाजी 6- बढीवाला में क्रय केन्द्र बनाया गया है। किसान जनपद के किसी भी केन्द्र पर अपना धान विक्रय कर सकते हैं। धान विक्रय करने हेतु किसानों को पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। किसान द्वारा पंजीकरण कराये जाने पर सत्यापनोपरान्त किसान अपना धान विक्रय कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान कॉमन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपए प्रति कुंतल है। उक्त के अतिरिक्त किसानों द्वारा उतराई, छनाई एवं सफाई के मद में व्यय की गयी धनराशि 20 रुपए प्रति कुंतल उनके द्वारा विक्रय किये गये धान के मूल्य के साथ ही भुगतानित किया जायेगा। किसान को देय धनराशि की समस्त प्रकिया पीएफएमएस के माध्यम से की जायेगी। जिस हेतु किसान का कोई 1 बैंक खाता से लिंक्ड होना अनिवार्य है। उन्होंने जनपद के किसानों से अपील है कि वे अपना धान राजकीय क्रय केन्द्रों पर विक्रय करें तथा शासन की न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना का लाभ उठायें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल