आगरा। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

भारत निर्वाचन आयोग ने आगरा डिवीजन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के दौरान पर्यवेक्षण और नियंत्रण में गंभीर चूक के लिए, सेक्टर मजिस्ट्रेटों और पुलिस कर्मियों सहित छह पर्यवेक्षी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया है। यह कार्रवाई आगरा मंडलायुक्त की उस रिपोर्ट के बाद की गई है, जिसमें मतदान केंद्र संख्या 20, 21 और 26 पर दोबारा मतदान कराने की आवश्यकता बताई गई थी। आयोग ने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि वे इन छह अधिकारियों को आरोप-पत्र (चार्ज-शीट) जारी करें और 10 दिनों के भीतर उनकी जांच के लिए मसौदा प्रतियां (ड्राफ्ट कॉपी) प्रस्तुत करें। इसके अलावा, मतदान केंद्र संख्या 21 और 26 पर तैनात पांच अन्य मतदान अधिकारियों और 16 पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए, और इसकी अनुपालन रिपोर्ट तुरंत आयोग को भेजी जानी चाहिए।







